Sunday, 19 January 2020

पैगाम


पैगाम


जिंदगी हँस के बितायेंगे|
ख़ुशी हो या गम ...२
जिंदगी हँस के बितायेंगे|

रोते हुए को ..२
हँसना हम सिखायेंगे
जिंदगी हँस के बितायेंगे|

शांति का ले के पैगाम ...२
हम सभी के द्वार जायेंगे
जिंदगी हँस के बितायेंगे|

भाईचारे के साथ रहकर
सुख:दुःख में हाथ बटायेंगे
जिंदगी हँस के बितायेंगे|

नहीं रखेंगे किसी से द्वेष ...२
नहीं देंगे किसी को दुःख
ना करेंगे किसी से भेदभाव
जिंदगी हँस के बितायेंगे|

सभी है एक समान ...२
मिल के गायेंगे
जिंदगी हँस के बितायेंगे|

नहीं तोड़ेगे प्रकृति के नियमो को
पृथ्वी को पुनःहराभरा बनाने की कसम खायेंगे

जिंदगी हँस के बितायेंगे|

No comments:

Post a Comment