Sunday, 19 January 2020

परमेश्वर की सच्चाई


परमेश्वर की सच्चाई

परमेश्वर पर रख विश्वास,
उसके सिवा कोई न आएगा तेरे पास|

सुख-दुःख में वही मदद करेगा,
जन तुम्हे आदि नामो से बुलाएगा,
परमेश्वर के न्याय के आगे वो भी पछतायेगा| 

परमेश्वर के कार्यों को तू आगे बदता चल,
तभी तो परमेश्वर के द्वारा अपने कर्मो का फल पाएगा|

आँधी-तूफान आए मत हट अपने कर्म से पीछे,
परमेश्वर ही तो, तुम्हे इन सबसे बचायेगा|

जो मानव इन विपत्तियों में सफल होगा,
वही तो परमेश्वर का सच्चा भक्त कहलायेगा|

यीशु और गौतम बुद्ध की तरह,
अपने कर्मो के द्वारा एक दिन अमर हो जायेगा|

जो परमेश्वर के सच्चे भक्तो को सताएगा,
परमेश्वर के द्वारा वह आतिम मौत पाएगा|

परमेश्वर तो अटल है,
उसकी दृष्टि से कोई बच नहीं पाएगा|

परमेश्वर सत्यम्
परमेश्वर अटलम्
परमेश्वर चिर जीवनम्
परमेश्वर द्रिव्य दृष्टिम्

No comments:

Post a Comment